कैसे पहुंचें
झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में पहुंचना बहुत आसान है...चाहे आह रेल में आएं, बस की सवारी करें, शान से उड़कर पहुंचें, फेरी से पानी पर तैरते हुए तशरीफ लाएं, या कार से सफर करें।

विमान से

झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया के लिए विमान से जाना बिलकुल आसान है। मानचेस्टर, ग्लासगो, न्यूकैसल और ब्लैकपूल सब सीधी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़े हैं, और
यहां से इस इलाके में आसानी से पहुंचा जा सकता है।
झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में सभी स्थलों के लिए नियमित रेल सेवाएं चलती हैं, ऐसे

रेलवे स्टेशनों से जो एअरपोर्ट के पास या उसके भीतर ही हैं। उपरोक्त सभी एअरपोर्ट पर किराए की कारें भी मिलती हैं। कम खर्चीली दैनिक उड़ानें ब्लैकपूल एअरपोर्ट तक जाती हैं जो एअरपोर्ट से एक घंटे से भी कम की दूरी पर है।

रेल से

झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में एक शानदार रेल नेटवर्क है और देश में कहीं से भी वहां पहुंचा जा सकता है।
विदेशी यात्रियों के लिए 'ब्रिटरेल पास' बेजोड़ किफायत, पूरा लचीलापन और पूरा ब्रिटेन रेल से देखने का मौका मुहैया कराता है (केवल गैर-यूके निवासियों को उपलब्ध और आपके

अपना देश छोड़ने से पहले हप खरीदा जा सकता है)। रेल के बारे में और जानकारी के लिए निम्नलिखित वेबसाइट देखें :        

www.britrail.com
www.virgintrains.co.uk
www.qjump.co.uk
www.thetrainline.com

समुद्र से

कुंब्रिया तक नौका में आना आसान है। हॉलैंड, स्कैंडिनेविया और जर्मनी को न्यूकैसल
(नॉर्थ शील्ड्स); बेलफास्ट और आइल ऑव मैन को लंकैस्टर (हेशैम); और बेलफास्ट तथा
डब्लिन से लिवरपूल के लिए फेरियां उपलब्ध हैं। झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में इनमें से
किसी भी पोर्ट से पहुंचा जा सकता है।

सड़क से

यूके के व्यापक मोटरवे और 'ए' सड़कों के नेटवर्क के मायने हैं कि आप झीलों के प्रदेश --
कुंब्रिया में आसानी से कार से पहुंच सकते हैं।
यात्रा के सामान्य समय :
मानचेस्टर से - करीब 1 1/२ घंटे
बर्मिंघम से - करीब 2 1/२ घंटे
लंदन से - करीब 5 घंटे

कैसे घूमें

यहां पहुंच जाने के बाद काउंटी में घूमने के इतने ढेर सारे तरीके हैं कि आपको मज़ा आ जाएगा। एक वाकई यादगार दिन के लिए सुंदर दृश्यों के बीच से बस की यात्रा कीजिए, किसी झील के आर-पार फिसलते हुए पारंपरिक स्टीमबोट पर रिलैक्स कीजिए और भाप से चलने वाली ट्रेन का मज़ा लीजिए। ये न भूलें कि अनेक साइकिल और पैदल मार्गों पर घूमते हुए आप दृश्यों को देखने के साथ ही स्वास्थ्य भी बना सकते हैं।

घूमने के तरीकों पर नज़र डालिए :

By Bus
On Foot