यह इंग्लैंड का सबसे खूबसूरत कोना ही नहीं है....गुणवत्ता, ऐशो-आराम और स्टाइल का बेहतरीन मेल झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया को आराम करने और सुख में डूबने के लिए आदर्श स्थान बना देता है। बड़े, ऐशो-आराम से भरपूर होटलों और सुखद, परिवारों द्वारा संचालित बीएंडबी से लेकर सुसज्जित कैंपिंग और कैरावैन पार्कों और सेल्फ़-केटरिंग कॉटेजों तक...आप किसी फार्म में भी रह सकते हैं...आपकी पसंद चाहे जो भी हो आप गर्मजोशी भरे स्वागत, बढ़िया सर्विस और कुछ सर्वोत्तम दृश्यावली पाने के प्रति आश्वस्त रह सकते हैं। किसी भी छुट्टी या थोड़े समय के अवकाश का आनंद उठाने के लिए ठहरने की सही जगह पाना बहुत मायने रखता है...ये बस कहीं भी सिर टिकाने की जगह मिल जाने का मामला नहीं है!


