झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में देखने और करने के लिए इतना कुछ है कि आप पाएंगे कि दिन में घंटे और सप्ताह में दिन कम पड़ जाएंगे। आप खूबसूरत लेकलैंड कस्बों और गांवों में यूंही घूम सकते हैं, किलों और ऐतिहासिक मकानों में इस इलाके का इतिहास तलाश सकते हैं, तरह-तरह के आकर्षणों का मज़ा ले सकते हैं या फिर वर्ष भर चलने वाले अनेक कार्यक्रमों में परिवार के साथ आनंद उठा सकते हैं। चाहे जैसा भी मौसम हो, सबके लिए कुछ न कुछ रहता है। कला एवं शिल्प सदियों से, कलाकार, लेखक और शिल्पकार प्रेरणा के लिए झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया आते रहे हैं। और ऐसे अद्भुत दृश्यों को देखते हुए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। यहां कुछ भी ऐसा नहीं है जो सृजनशील हाथों से अछूता रह गया हो। कुम्हारों, लोहारों और लकड़ी के कारीगरों से लेकर कालीन बुनने वालों, कांच के शिल्पियों और मोमबत्ती बनाने वालों तक, शिल्पकारिता की विविधता का कोई मुकाबला नहीं है। क्यों न कुंब्रिया की अनेक कला एवं शिल्प की दुकानों पर एक नज़र डालें, जहां आप किसी शिल्पकार को काम करते हुए देख सकते हैं, या फिर अपनी लालसा की बात मानकर कुंब्रिया का एक छोटा सा "टुकड़ा" अपने साथ घर ले जा सकते हैं।


