झीलों का प्रदेश -- कुंब्रिया सिर्फ झरनों और पहाड़ों का परिदृश्य ही नहीं है। यह व्यंजनों और पेयों का परिदृश्य भी है।

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में आपको एक भरपूर दावत मिलेगी। यह गोश्त, शिकार, मछली, ताज़े फल और सब्ज़ियों से ठसाठस भरे रसोईघर की तरह है। खेत से आपकी प्लेट में आने तक ताज़ा, स्थानीय सामग्रियां अनुभवी और हुनरमंद खानसामों के हाथों में रूपांतरित होकर स्वाद का एक लाजवाब अनुभव प्रदान करते हैं।

चाहे आप बेकन और स्थानीय फ्री रेंज अंडों के भरपूर नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करें या मुंह में पानी लाने वाले क्योर्ड हैम और कुंब्रिया में बनी चटनी से भरे स्वादिष्ट सैंडविच का मज़ा लें, कुंबरलैंड सॉसेज और क्रीमी मैश का चटखारा लें या स्थानीय चिपचिपी टॉफी पुडिंग का एक (या) चम्मच लें, आपको ताज्जुब नहीं होगा कि इसे स्वाद का प्रदेश -- कुंब्रिया क्यों कहा जाता है।