झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया सुंदर दृश्यों के साथ ही अपने लाजवाब होटलों और खास हाइडअवे के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है जहां की देख-रेख, व्यंजन और शानदार दृश्य अत्यंत यादगार घटनाओं के लिए एकाग्रता और सृजनात्मकता के लिए परफेक्ट माहौल रचते हैं।
अब आप कुंब्रिया टूरिस्ट बोर्ड की कांफ्रेंस वेबसाइट www.lakedistrict-conferences.info
झील के किनारे शानदार होटल से लेकर घास से ढके अत्याधुनिक पर्यटक आकर्षण या एक ऐतिहासिक मकान से लेकर ज़बर्दस्त रेसकोर्स तक -- झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया में सबकुछ है। चाहे आप प्रतिनिधियों और ग्राहकों को किसी इवेंट या लांच से उत्साहित कर रहे हों या किसी बोर्ड मीटिंग या कांफ्रेंस में अपने स्टाफ को प्रेरित कर रहे हों, स्थल और माहौल का अनूठा मेल आपको कारोबार और मनोरंजन को मिलाने का पूरा मौका देगा। याद रखें, कांफ्रेंसें सिर्फ काम के लिए नहीं होती हैं, क्यों न प्रेरक गतिविधियों से अपनी टीम में नया जोश भरें। अगर आप अपने कार्यक्रम में आउटडोर गतिविधियां शामिल करना चाहते हैं, तो झीलों का प्रदेश -- कुंब्रिया आपकी स्वाभाविक पसंद होगा। सेलिंग, कैनोइंग, कयाकिंग और विंडसर्फिंग के लिए इससे खूबसूरत जगह कोई और नहीं है। ऊंचे झरनों पर, विस्तृत दृश्यावली रॉक-क्लाइंबिंग, एबसेलिंग और रिज-स्क्रैंबलिंग के रोमांच को दुगुना कर देते हैं। और फिर कैनोइंग, केविंग, गॉर्ज स्क्रैंबलिंग और अक्वा-सेलिंग जैसे रोमांचक खेल भी हैं। स्कूल और एक्टिविटी सेंटर अपने आप में संपूर्ण कारपोरेट पैकेज, एक्सपर्ट गाइडेंस और ऐसे खेलों की पूरी रेंज मुहैया कराते हैं। अधिक जानकारी


