सदियों से, कलाकार, लेखक और शिल्पकार प्रेरणा के लिए झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया आते रहे हैं। और ऐसे अद्भुत दृश्यों को देखते हुए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। यहां कुछ भी ऐसा नहीं है जो सृजनशील हाथों से अछूता रह गया हो। कुम्हारों, लोहारों और लकड़ी के कारीगरों से लेकर कालीन बुनने वालों, कांच के शिल्पियों और मोमबत्ती बनाने वालों तक, शिल्पकारिता की विविधता का कोई मुकाबला नहीं है। क्यों न कुंब्रिया की अनेक कला एवं शिल्प की दुकानों पर एक नज़र डालें, जहां आप किसी शिल्पकार को काम करते हुए देख सकते हैं, या फिर अपनी लालसा की बात मानकर कुंब्रिया का एक छोटा सा "टुकड़ा" अपने साथ घर ले जा सकते हैं।


