Log

झीलों के प्रदेश -- कुंब्रिया के बेजोड़ सौंदर्य, चरित्र और पहुंचने में आसानी ने इसे एक ऐसा कुदरती खेल का मैदान बना दिया है जिसके जादू से बचना आसान नहीं है। मज़ा चाहे सूखी धरती पर हो या पानी पर, खेलने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां की विशाल खुली जगहें हरेक के लिए हैं और पूरे क्षेत्र में प्रशिक्षक मिलते हैं जो आपको चढ़ाई, एबसेलिंग, घिल स्क्रैंबलिंग, सेलिंग, विंडसर्फिंग, कयाकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और हैंग ग्लाइडिंग जैसे नए रोमांचक अनुभवों से परिचित कराएंगे। अगर आप और धीमी रफ्तार से काम करना पसंद करते हैं तो खेलने के लिए असंख्य बढ़िया गोल्फ़ कोर्स हैं, मछली मारने के लिए मीलों तक शानदार नदी है और घुड़सवारी के लिए घुमावभरे रास्ते हैं।

 

 और जानकारी